फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Make the earth green by planting trees: Meenakshi

पौधरोपण कर धरा को हरा भरा बनाएं:मीनाक्षी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Make the earth green by planting trees: Meenakshi
अल्मोड़ा। बिनसर वन्य जीव विहार की ओर से बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटरमार्ग में भेटुली की सिविल भूमि में वन महोत्सव के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। ताकुला ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी आर्या ने पौधा रोपकर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर सभी से पौधारोपण कर धरा को हरा भरा बनाने की अपील की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। पौधों के बगैर धरती में जीवन की तुलना नहीं की जा सकती। लगातार हो रहे पेड़ों के कटान से वातावरण में ऑक्सीजन की कमी बन गई है, पर्यावरण दूषित हो रहा है। हम सभी को मिलकर अभियान के तहत पौधरोपण करते हुए पर्यावरण को संरक्षित करना होगा। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की है। इस मौके पर चौड़ी पत्ती उतीस, बांज, बुरांश, काफल आदि प्रजातियों के पौधे रोपे। वन्य जीव विहार बिनसर के रेंजर आशुतोष जोशी ने कहा कि सिर्फ पौधे रोपकर हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती। हमें इनकी सुरक्षा और संरक्षण की भी जिम्मेदारी लेनी होगी। ग्रामीणों के साथ मौजूदा सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन वन दरोगा जीवन सिंह बोरा ने किया। वहां प्रधान भेटुली महेश कुमार, वन दरोगा शंकर सिंह बिष्ट, पूनम आर्या, गोविंद सिंह कोरंगा, वन संरक्षक हरीश चंद्र सती, भानू प्रकाश बेलवाल आदि थे।
विज्ञापन

वन महोत्सव में रोपे पौधे
धौलछीना। कनारीछीना वन क्षेत्र के कर्मचारियों ने विमलकोट में पौधे रोपे। रेंजर कनारीछीना केवलानंद पांडे ने बताया कि वन महोत्सव के तहत एक से सात जुलाई तक रेंज कार्यालय के अंतर्गत जगह-जगह पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण जरूरी है। वहां वन दरोगा राजेंद्र कुमार पांडे, वन बीट अधिकारी राम सिंह बिष्ट, वन पंचायत सरपंच खष्टी बल्लभ, नित्यानंद जोशी, कृपाल सिंह, चंदन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधे लगाकर वन महोत्सव मनाया
बागेश्वर। बिलखेत वन प्रभाग कार्यालय में वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को वन सुरक्षा के बारे में बताया गया। वन का भ्रमण कराते हुए पौधों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में बताया। इस दौरान कई प्रजातियों के 101 पौधे रोपे गए। वहां रेंजर श्याम सिंह करायत, दरोगा हयात सिंह बिष्ट, त्रिलोचन कांडपाल, वन आरक्षी दीवान सिंह कनवाल, रमेश पाठक, मनोज कुमार आर्या, त्रिलोक पांडेय, अमित कनारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed