{"_id":"5f1ec9808ebc3e9f6f33ccd0","slug":"make-plans-according-to-the-requirement-of-villagers-bisht-almora-news-hld3912042196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा ग्रामीणों की आवश्यकता के अनुसार योजनाएं तैयार करें: बिष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा ग्रामीणों की आवश्यकता के अनुसार योजनाएं तैयार करें: बिष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। वन पंचायत सलाहकार परिषद के अध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) वीरेंद्र बिष्ट ने वन विश्राम गृह अल्मोड़ा में वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं वृृत्त अल्मोड़ा, प्रभागीय वनाधिकारी भूमि संरक्षण और वन पंचायतों के रेंज अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने ग्रामीणों की आवश्यकता के अनुसार योजनाएं तैयार करने को कहा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को शासन से हरेला पर्व में प्रदेश भर को दिए दो करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य को तय समय 14 अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जहां पर पौधों की उपलब्धता नहीं है वहां पर अन्य स्थानों से पौधों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से कहा गया है कि सक्रिय और गठित वन पंचायतों में वृहद पौधरोपण किया जाए। अभियान हरेला पर्व से शुरू हो चुका है। वन पंचायतों को सुदृढ़ और सक्रिय कैसे किया जाए, यह उस क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी का दायित्व है ताकि ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके वन पंचायतों में अधिक से अधिक जनता की भागीदारी सुनिश्चित कर ही वन पंचायतों को सक्रिय किया जाए।
उन्होंने महिला नर्सरी को अपेक्षित सहयोग देने को कहा ताकि महिला समूह को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम केएस रावत, उप प्रभागीय वनाधिकारी उपवन प्रभाग रानीखेत भूपाल सिंह किरौला, अल्मोड़ा भूपाल बिष्ट समेत सिविल और सोयम वन प्रभाग के वनाक्षेत्राधिकारी, सरपंच मौजूद थे।