फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Makdau and Kachula will be developed as model horticulture villages.

Almora News: मकड़ाऊ और काचुला मॉडल हॉर्टिकल्चर विलेज के रूप में होंगे विकसित

Sun, 17 May 2026 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 17 May 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Makdau and Kachula will be developed as model horticulture villages.
अल्माेड़ा। जिले के मकड़ाऊ और काचुला गांवों को मॉडल हॉर्टिकल्चर विलेज के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो चुकी है। उद्यान विभाग 31 लाख रुपये से इन गांवों में मशरूम यूनिट, मौन पालन यूनिट स्थापित करेगा। इसके साथ ही किसानों को सब्जी उत्पादन से भी जोड़ा जाएगा। इस पहल से इन गांवों को एक नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। ताड़ीखेत के मकड़ाऊ गांव और भैसियाछाना के काचुला गांव की जल्द तस्वीर बदलेगी। उद्यान विभाग जिला योजना के तहत इन 30.54 लाख रुपये से इन गांवों को मॉडल हॉर्टिकल्चर विलेज के रूप में नई पहचान दिलाएगा। योजना के तहत इन गांंवों में 10 मशरूम यूनिट और 20 मौन पालन यूनिट स्थापित करेगा। वहीं किसान चार हेक्टेयर क्षेत्र में सब्जियों का उत्पादन करेंगे। इस पहल से यहां के किसान पारंपरिक खेती के साथ ही मशरूम, मौन पालन और सब्जियों का उत्पादन कर अच्छी आमदनी कर सकेंगे। वहीं क्षेत्र के युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
विज्ञापन

एक एकड़ भूमि पर स्थापित होगा ब्लूबेरी उद्यान
उद्यान विभाग इन गांवों के एक एकड भूमि पर ब्लूबेरी उद्यान स्थापित करेगा। ब्लूबेरी उद्यान में किसानों को आधुनिक तकनीकों से ब्लूबेरी की खेती की बारीकियां सिखाई जाएंगी। बाजारों में ब्लूबेरी की मांग बढ़ने से विभाग ने यहां उद्यान स्थापित करने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मकड़ाऊ और काचुला को मॉडल हॉर्टिकल्चर विलेज के रूप में पहचान दिलाने के लिए जिला योजना में प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया। योजना के अस्तित्व में आने से किसान मशरूम, मौन पालन और ब्लूबेरी का उत्पादन कर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर आत्मनिर्भर बनेंगे। - डॉ. नरेंद्र कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed