{"_id":"6068a5178ebc3e8d2901da6f","slug":"major-barat-museum-inaugurated-in-military-hospital-ranikhet-news-hld4204173121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य चिकित्सालय में मेजर बरात म्यूजियम का हुआ उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य चिकित्सालय में मेजर बरात म्यूजियम का हुआ उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सैन्य चिकित्सालय में नए म्यूजियम का उद्घाटन केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर आईएस साम्याल ने किया। इस दौरान आर्मी मेडिकल कोर की 257वीं वर्षगांठ भी मनाई गई। म्यूजियम का नाम सैन्य चिकित्सालय के पहले कमान अधिकारी मेजर अनिल कृष्णा बरात के नाम पर रखा गया है। म्यूजियम में कई पुरानी तस्वीरें, सर्जिकल उपकरण और वर्दी आदि भी रखी गई हैं।
उद्घाटन अवसर पर मौजूद मेजर जनरल साबरी गिरीश एमजी मेडिकल यूबी एरिया ने इसे एक यादगार पल बताया और सभी को शुभकामनाएं दीं। मेजर एके दिक्षित, पूर्व ले. जनरल मोहन भंडारी, कर्नल उषा बोरा ने भी कार्यक्रम में विचार रखे। सैन्य चिकित्सालय के कमान अधिकारी कर्नल वीपी माथुर ने अतिथियों का स्वागत किया। आर्मी मेडिकल कोर की 257वीं वर्षगांठ केक काट कर मनाई गई।
आजादी के बाद सैन्य चिकित्सालय रानीखेत की कमान संभालने वाले पहले अधिकारी मेजर अनिल कृष्णा बरात के कार्यों को इस दौरान याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मेजर बरात 1949 में रानीखेत सैन्य चिकित्सालय के कमान अधिकारी थे। उस समय अंग्रेज अधिकारी कर्नल पेट्रिक डीन ने उन्हें कमान सौंपी थी। तमाम युद्धों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसीलिए म्यूजियम को उनके नाम पर रखा गया है। मुख्य द्वार पर मेजर बरात की मूर्ती भी लगाई गई है। इस अवसर पर कर्नल सुनील कटारिया टीबीसी, एडम कमांडेंट कर्नल दीपक आहूजा, कमान अधिकारी पंजाब रेजिमेंट कर्नल समीर पुनयान, कर्नल कमल मेहरा, ले कर्नल मधुल सिंघल, सैन्य चिकित्सालय के कंपनी कमांडर मेजर प्रदीप कुमार आदि भी मौजूद थे।