फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mahila Ayog in Ranikhet

अब महिलाओं की शिकायतों, समस्याओं का त्वरित निराकरण करेगा महिला आयोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Mahila Ayog in Ranikhet
ज्योति साह मिश्रा - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों पर अब तत्काल निर्णय होगा। आयोग ने उपाध्यक्षों को जिलेवार पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण का दायित्व दिया है। देहरादून में आयोग की अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिला कल्याण से संबंधित कई निर्णय लिए गए। तय हुआ कि प्रशासन के सहयोग से पीड़ित महिलाओं को सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

आयोग उपाध्यक्ष ज्योति ने बताया कि आयोग की टीमें पीड़ित महिलाओं से मिलकर उनकी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी लेगी। इसके बाद प्रशासन और पुलिस के सहयोग से समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। उन्हें अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों का दायित्व सौंपा गया है। दूसरी उपाध्यक्ष सायरा बानो को हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई। पुष्पा पासवान चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में कार्य देखेंगी। हर महीने रिपोर्ट आयोग को भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed