{"_id":"5c894c6cbdec2213e272e70f","slug":"maharana-pratap-sports-college-dehradun-won-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने जीता फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने जीता फाइनल
Thu, 14 Mar 2019 12:01 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य बाक्सिंग संघ के महासचिव जीएस खोलिया के साथ विजेता देहरादून की टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल निदेशालय की ओर से स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-14 राज्य स्तरीय हॉकी आमंत्रण प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून की टीम ने जीत लिया। नैनीताल की टीम उप विजेता रही।
फाइनल मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और नैनीताल के बीच खेला गया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने नैनीताल को 9-0 के अंतर से पराजित किया। देहरादून की ओर से संतोष ने तीन, सूरज गुप्ता ने दो, दीपक फर्त्याल ने दो, अनुराग ने एक, महेंद्र ने एक गोल किया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य बॉक्सिंग संघ के महासचिव जीएस खोलिया और विशिष्ट अतिथि जिला युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी डीपीएस ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम का संचालन जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल सेन ने किया। रेफरी दीपक वर्मा, पंकज टम्टा, भानू अग्रवाल, विकास पंत, अमित कटारिया, कुंदन कनवाल, मोहित सिंह थे। तकनीकी बैंच में विरेंद्र बिष्ट, गणेश शाही, सोबन कनवाल, दीपक शाही, प्रमोद मेहरा, कमल किशोर तिवारी थे। इस मौके पर किशन लाल, जेसी दुर्गापाल, विक्रम भंडारी, हरीश गोस्वामी, कैलाश राम आर्या, बलवंत सिंह मेहरा, प्रेम सिंह रावत, योगेश कुमार, मनोज कनवाल, बलवंत दानू आदि मौजूद थे।