फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Magisterial Inquiry in Three Aaccidents

Almora News: तीन सड़क दुर्घटनाओं की होगी मजिस्ट्रेटी जांच

Mon, 29 Jan 2024 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 29 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Magisterial Inquiry in Three Aaccidents
अल्मोड़ा। डीएम विनीत तोमर ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन वाहन दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। रानीखेत के बोहरा गांव के पास भुजान में 26 दिसंबर 2023 को माल वाहक वाहन संख्या यूके-04 सीसी 0024 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गई। इसके कारणों की जांच के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

पांच जनवरी को तहसील सल्ट के डगुला-मनहैत-पीपना सड़क में दुर्घटनाग्रस्त हुई बोलेरो संख्या यूके 04 टीए 7365 में चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसकी जांच सल्ट एसडीएम को सौंपी गई है। एक नवंबर 2023 को तहसील अल्मोड़ा के माल रोड के चौघानपाटा में बाइक संख्या यूके 01 ए 6736 दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, इसमें चालक की मौत हुई। डीएम ने इस दुर्घटना की जांच के लिए एसडीएम सदर को नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed