{"_id":"58b1d4e14f1c1ba03fb254b6","slug":"maanila-bhikiasann-road-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानिला-भिकियासैंण मार्ग बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानिला-भिकियासैंण मार्ग बदहाल
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
मानिला-भिकियासैंण मार्ग बदहाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य गठन के बाद सल्ट ब्लॉक के अंतर्गत बदहाल मानिला-भिकियासैंण मोटर मार्ग की हालत सुधर नहीं सकी है। डामर उखड़ने से सड़क में कई जगह गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दौरान सड़क में बने गड्ढों में पानी भर जाता है। सड़क में यात्रा करना जोखिम भरा है। सड़क बदहाल होने के कारण दुर्घटना का खतरा है।
मानिला-भिकियासैंण मोटर मार्ग की हालत काफी लंबे समय से बदहाल है। यह क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग से रामनगर, दिल्ली, देहरादून, सराईखेत, देघाट, सल्ट, अल्मोड़ा, रानीखेत आदि स्थानों को रोजाना सैकड़ों वाहन आते-जाते हैं। डामर उखड़ने से सड़क में कई जगह गड्ढे बन गए हैं। कई स्थानों पर सड़क की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे सड़क संकरी बन गई है। सड़क में बने गड्ढों में बारिश के दौरान पानी भर जाता है। इससे स्थानीय व्यवसायियों, छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग में आए दिन दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
पिछले माह सबोली ग्राम पंचायत के प्रधान पुष्कर नाथ का दोपहिया दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग करते रहे हैं लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवेंद्र रावत ने बदहाल मानिला-भिकियासैंण मोटर मार्ग का शीघ्र सुधारीकरण की मांग की है। उन्होंने बताया कि सफर के दौरान सड़क में दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
क्षेत्र में मानिला, रतखाल, डोटियाल, सराईखेत समेत कई पर्यटन स्थल हैं। गर्मी शुरू होते ही मैदानी क्षेत्रों से काफी संख्या में पर्यटक हिल स्टेशन पहुंचते हैं। मानिला-भिकियासैंण सड़क खराब होने के कारण कई बार पर्यटक यहां से आगे के पर्यटन स्थलों तक नहीं पहुंच पाते हैं। सड़क शीघ्र नहीं सुधरी तो इसका असर पर्यटन व्यवसाय पर पड़ने की आशंका है।