फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   LPG stock in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में रसोई गैस का स्टॉक खत्म, ईधन न होने से पेट्रोल पंप हुए बंद

Tue, 02 Jan 2024 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 02 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
LPG stock in Almora
रानीखेत में बंद पड़ा पेट्रोल पंप। संवाद
अल्मोड़ा। हिट एंड रन कानून को लेकर नए कानून के खिलाफ चालकों की हड़ताल का व्यापक असर दिखने लगा है। चालकों की हड़ताल से जिले में 350 से अधिक ट्रक के पहिए जाम हैं, इससे आपूर्ति लड़खड़ाने लगी है। मैदानी क्षेत्रों से बीते दो दिन में सब्जी, रसोई गैस, ईधन, निर्माण सामग्री का एक भी वाहन जिले में नहीं पहुंचा है। वहीं रसोई गैस का स्टॉक खत्म हो गया है तो ईधन न होने से पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


जिले में हर रोज सात से आठ ट्रक 400 से 600 क्विंटल सब्जी लेकर पहुंचते हैं। हड़ताल के चलते सब्जी की आपूर्ति नहीं हुई है और दुकानों में स्टॉक खत्म होने लगा है। इसी तरह जिले की आठ से अधिक एजेंसी पर रोजाना तीन हजार से अधिक सिलिंडर लेकर 14 ट्रक आते हैं अब वाहन न आने से नगर में संचालित चौघानपाटा, धारानौला एजेंसी में सिलिंडरों का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया है। इस वजह से एजेंसी के गोदाम बंद हो गए हैं। वहीं खाद्य सामग्री के साथ ही निर्माण सामग्री का स्टॉक भी खत्म हो रहा है। संवाद
विज्ञापन


पंप में ईधन खत्म, भटकते रहे लोग
अल्मोड़ा। जिले में संचालित 32 हजार दो पहिया और चारपहिया वाहनों के लिए ईधन उपलब्ध कराने को आठ से अधिक पंप संचालित होते हैं। दो दिन से टैंकर न पहुंचने से अधिकांश पंप में ईधन का स्टॉक खत्म होने के कगार पर है। रानीखेत के पंप पर ईधन खत्म हो गया है। मंगलवार को पर्यटक और अन्य वाहन चालक ईधन के लिए पंप पर पहुंचे, लेकिन यहां नो पेट्रोल, डीजल का बोर्ड लगा होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। वर्षांत मनाने के लिए यहां पहुंचे कई पर्यटक ईधन न मिलने से घरों को भी नहीं लौट सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बस न चलने से यात्री बेहाल
अल्मोड़ा। दूसरे दिन भी जिले के अल्मोड़ा और रानीखेत डिपो से संचालित 24 रोडवेज बस का संचालन ठप रहा। सभी बस वर्कशॉप में खड़ी रहीं और यात्री रोडवेज स्टेशन में इनका इंतजार करते रहे। इससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। केमू और टैक्सी के संचालन से उन्हें राहत मिली और वे गंतव्य को रवाना हुए।

आज टैक्सी भी नहीं चलेंगी
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में आठ हजार से अधिक टैक्सी वाहन पंजीकृत हैं, इनमें हर रोज 15 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल के आह्वान पर बुधवार को संचालकों ने टैक्सी का संचालन बंद करने का निर्णय लिया है।

कोट
चालकों की हड़ताल से आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाई है, इसका असर आम जनजीवन पर पड़ने लगा है। सब्जी और खाद्य सामग्री की किल्लत शुरू हो गई है। जल्द ही हड़ताल नहीं खुली तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

- सुशील साह, जिलाध्यक्ष, व्यापार मंडल, अल्मोड़ा।

कोट
दो दिन से रसोई गैस सिलिंडर लेकर वाहन नहीं पहुंचा है। सिलिंडर का स्टॉक खत्म हो गया है। जल्द आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो दिक्कत बढ़ सकती है।
- पान सिंह मेर, प्रबंधक, इंडेन गैस एजेंसी, धारानौला।

कोट
फिलहाल अगले एक-दो दिनों के लिए रसोई गैस का स्टॉक है। ईधन की अभी किल्लत नहीं हुई है। यदि आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इसके प्रयास किए जाएंगे।
- मुकेश पाल, जिला पूर्ति अधिकारी, अल्मोड़ा।

कोट
चालकों की हड़ताल से बस का संचालन नहीं हो रहा है। इससे निगम को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। अल्मोड़ा डिपो से सभी 10 सेवाएं प्रभावित हैं।
- राजेंद्र कुमार आर्या, सहायक महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed