{"_id":"60edd5858ebc3ee59b7ff66a","slug":"loniv-started-the-work-of-opening-the-closed-culvert-in-mallroad-almora-news-hld4310682144","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि ने मालरोड में बंद कल्वर्ट को खोलने का काम शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि ने मालरोड में बंद कल्वर्ट को खोलने का काम शुरू किया
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चौघानपाटा में कल्वर्ट के चोक होने से निचले क्षेत्रों के कई घरों में नलों से गंदा पानी पहुंच रहा है। लोनिवि ने कल्वर्ट खोलने का कार्य शुरू कर दिया है। जल संस्थान भी कल्वर्ट से पेयजल लाइन शिफ्ट कर रहा है। इस कारण मालरोड और आसपास के क्षेत्रों में दूसरे दिन भी पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी।
चौघानपाटा में मालरोड डेढ़ साल पूर्व कल्वर्ट में पानी की निकासी के लिए ह्यूम पाइप डाला गया था। इस स्थान से तल्ला जोशीखोला, थपलिया, मालरोड, चौघानपाटा क्षेत्र के लिए पेयजल लाइनें भी जाती हैं। चार पांच दिन पहले यह ह्यूम पाइप चोक हो गया। लोगों के घरों को जाने वाली पाइप लाइनें भी जीर्णशीर्ण स्थिति में हैं।
पाइपों में लीकेज के कारण सड़क के निचले क्षेत्रों के स्थित मोहल्लों में रहने वाले लोगों को गंदे पानी का आपूर्ति होने लगी। लोगों ने इसकी शिकायत जल संस्थान और लोनिवि से की। इसके बाद लोनिवि ने चोक हुए ह्यूम पाइप को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है। लोनिवि की अवर अभियंता भावना पंत ने बताया कि ह्यूम पाइप चोक हो गया है, जिसे दुरुस्त किया जा रहा है। इस स्थान पर टेलीफोन की ओफसी लाइन भी कट गई थी, जिसे संबंधित विभाग ने दुरुस्त कर दिया है। जल संस्थान ने भी इस स्थान से पाइपलाइन को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने काम भी शुरू कर दिया है। सड़क काटकर दूसरे स्थान से पाइप लाइन 50 मीटर बाईपास कर बिछाई जा रही है और पाइप लाइन को दूसरे स्थान से जोड़ा जा रहा है। इस कारण मालरोड, तल्ला जोशीखोल, थपलिया आदि इलाकों को दूसरे दिन भी पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। जल संस्थान के सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि लाइन शिफ्ट करने का काम पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों को पानी की आपूर्ति हो सकेगी।