{"_id":"6486107140df8e0f8d0d8189","slug":"long-line-in-jageshwar-almora-news-c-8-1-164920-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora: जागेश्वर धाम में लगी भक्तों की कतार, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु, आसपास के होटल, रिजॉर्ट हुए पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: जागेश्वर धाम में लगी भक्तों की कतार, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु, आसपास के होटल, रिजॉर्ट हुए पैक
Wed, 14 Jun 2023 04:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 14 Jun 2023 04:24 PM IST
सार
रविवार तड़के से ही मंदिर परिसर में भक्तों की कतार लगने लगी थी। दिन चढ़ते ही सड़क से लेकर गर्भगृह तक भक्तों की लाइन लग गई। ऐसे में उन्हें दर्शन के लिए गर्मी के बीच घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
जागेश्वर धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साप्ताहिक अवकाश के कारण रविवार को जागेश्वर धाम में लोगों की आस्था उमड़ पड़ी। सड़क से लेकर गर्भगृह तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। ऐसे में उन्हें अपने आराध्य के दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। शनिवार और रविवार को दो दिनी अवकाश के कारण जागेश्वर धाम में बढ़ी संख्या में लोग दूरदराज से भी पहुंचे।
विज्ञापन
इसके लिए जागेश्वर समेत आसपास के होटल, रिजॉर्ट शनिवार को ही पैक हो गए थे। रविवार तड़के से ही मंदिर परिसर में भक्तों की कतार लगने लगी थी। दिन चढ़ते ही सड़क से लेकर गर्भगृह तक भक्तों की लाइन लग गई। ऐसे में उन्हें दर्शन के लिए गर्मी के बीच घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। वहीं आरतोला पार्किंग फुल होने के कारण सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतार लग रही है जिससे पर्यटकों के साथ ही अन्य श्रद्धालु भी परेशान रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...लव जिहाद पर महापंचायत: रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार, सीएम धामी ने कही ये बात
विज्ञापन
मोबाइल फोन हुआ गायब
मंदिर में भीड़ बढ़ने पर अव्यवस्थाएं बढ़ने लगी हैं। तमाम श्रद्धालु अपने जूते मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर सड़क पर उतार रहे हैं। पूजा के बाद लौटने पर उन्हें खोजना मुश्किल हो रहा है। इसी दौरान बागेश्वर के उमेश भट्ट शनिवार को परिवार सहित पूजन के लिए मंदिर पहुंचे। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन गायब हो गया। कई जगह खोजबीन के बाद भी फोन न मिलने पर उन्होंने आरतोला पुलिस चौकी में मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराई।