{"_id":"570bde9c4f1c1b9e454a6b1d","slug":"locking","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में की तालाबंदी
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 11 Apr 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
द्वाराहाट की महिला ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का कथित उत्पीड़न करने वाले बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन ने आंदोलन तेज कर दिया है। एसोसिएशन के आह्वान पर सदस्यों ने सोमवार को विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में ताले जड़ दिए और धरना दिया।
प्रांतीय आह्वान पर विभिन्न क्षेत्रों से ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विकास भवन कार्यालय प्रांगण में एकत्र हुए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय प्रांगण में तालाबंदी कर दी और धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की सदस्य महिला कार्मिक का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने जिले केे सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों से 12 अप्रैल को प्रात: 10 बजे विकास भवन पहुंचकर आंदोलन में सहयोग का आह्वान किया है।
विज्ञापन
तालाबंदी और धरना देने वालों में कुंदन सिंह सत्याल, मनोज वर्मा, उमेश जोशी, रियासत अली, रईस अहमद, ललित मोहन त्रिवेदी, राजेंद्र सिंह अधिकारी, रूप सिंह चौडिय़ा, कृपाल सिंह बिष्ट, बसंत बल्लभ पंत, भाष्कर जोशी, दीपक कुमार, कुंदन प्रसाद, अमित कुमार आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन