फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lockdown in Kumaon

लॉक डाउन का पालन नहीं करने पर नौ लोगों पर हुई कार्रवाई, तीन वाहन सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in Kumaon
चंपावत के तामली थाने में सीज किया गया वाहन। - फोटो : CHAMPAWAT
अल्मोड़ा/चंपावत। कोरोना से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार वाहन भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन और धारा 144 का उल्लंघन करने पर अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत अभिषेक नेगी निवासी थाना बाजार, ललित सिंह निवासी एनटीडी, अर्जुन लटवाल निवासी कचहरी बाजार के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

मोटर वाहन अधिनियम के तहत कोतवाली अल्मोड़ा में दो, सोमेश्वर में दो, महिला थाना पुलिस, लमगड़ा पुलिस ने एक-एक वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई कर चार हजार रुपय वसूले। अल्मोड़ा पुलिस ने तीन वाहन भी जब्त किए। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस लगातार मुनादी कर रही है। कोतवाल अरुण वर्मा स्वयं नगर में घूम कर लोगों को आगाह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चंपावत के मंच कस्बे में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने एक मैक्स वाहन को सीज कर दिया। तामली थाना प्रभारी दीवान सिंह ग्वाल के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के तहत वाहन संख्या यूके 03 टीए 1087 में बिना पास के ओवरलोड सवारियां पाई गई। जिस पर वाहन स्वामी रमेश राम पुत्र फतेह राम निवासी नीड़ को कड़ी फटकार लगाते हुए वाहन को सीज कर दिया गया। थाना प्रभारी ने सभी वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी कि लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक रूप से वाहनों का संचालन न करें, अन्यथा की सूरत में वाहन को सीज करने के साथ चालक को हिरासत में लिया जाएगा। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को सीमांत कस्बे में सुबह सात से 10 बजे तक बाजार खुला रहा। इस दौरान मंच में आज काफी लोग दूरदराज गांवों से बाजार में घर का सामान लेने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed