फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lockdown in Almora

लॉकडाउन में 5.61 लाख यूनिट कम खर्च हुई बिजली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in Almora
अल्मोड़ा। लॉकडाउन अवधि में व्यापारिक प्रतिष्ठानों समेत उद्योग धंधे बंद हैं। इसके चलते इस अवधि में विद्युत वितरण खंड अल्मोड़ा डिवीजन क्षेत्र में 5.61 लाख यूनिट बिजली की खपत कम हुई है। विद्युत वितरण खंड अल्मोड़ा के तहत अल्मोड़ा नगर के अलावा हवालबाग, ताकुला, लमगड़ा, भैंसियाछाना, धौलादेवी विकासखंड में बिजली की आपूर्ति की जाती है। 23 मई से लॉकडाउन-एक और लॉकडाउन-दो के दौरान मार्च और अप्रैल में जिले में व्यापारिक प्रतिष्ठान, होटल, रेस्टोरेंट समेत उद्योग धंधे, लघु, कुटीर उद्योग बंद रहे। इसका असर बिजली की खपत पर भी पड़ा है। इस दौरान 5.61 लाख यूनिट बिजली की खपत कम हुई है। विद्युत वितरण खंड कार्यालय के अनुसार डिवीजन के तहत मार्च 2019 में बिजली की खपत 80 लाख यूनिट थी लेकिन इस वर्ष मार्च में बिजली की खपत घटकर 75 लाख यूनिट पर सिमट गई। लॉकडाउन में मार्च में बिजली की खपत में पांच लाख यूनिट की गिरावट आई। वहीं अप्रैल 2019 में बिजली की खपत 60.57 लाख यूनिट थी, जो कि इस बार लॉकडाउन अवधि में अप्रैल में 59.96 लाख यूनिट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed