फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   lockdown in Almora

लॉक डाउन के चलते अल्मोड़ा में होटल व्यवसाय को लगभग 15 करोड़ से अधिक का नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
lockdown in Almora
अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार को टैक्स के रूप में सबसे ज्यादा राजस्व पर्यटन व्यवसाय से ही मिलता है। इनमें भी होटल और रेस्टारेंट सबसे ज्यादा करदाता की श्रेणी में आते हैं, लेकिन इस साल कर्मचारियों की हड़ताल और उसके बाद कोरोना संक्रमण ने होटल व्यवसाय की कमर तोड़ दी है। लॉकडाउन के चलते पहाड़ के चार जिलों में करीब 100 से 150 करोड़ की चपत लगी है। हालांकि होटल कारोबारियों को उम्मीद है कि लॉकडाउन खुलने के बाद मई, जून में फिर से पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले की बात करें तो यहां 165 के करीब रिजॉर्ट, होटल हैं। होम स्टे की संख्या भी 170 के करीब है। पर्यटक सबसे ज्यादा कसारदेवी, मरचूला, रानीखेत में पहुंचते हैं, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के डर से होटल, रिजॉर्ट और होम स्टे में रुके देशी और विदेशी पर्यटक अपने अपने गंतव्य को रवाना हो गए थे वहीं खतरे को देखते हुए होटल कारोबारियों को भी नई बुकिंग कैंसिल करनी पड़ी। मार्च में ही करीब 15 हजार पर्यटक अल्मोड़ा पहुंच चुके थे। अल्मोड़ा होटल एसोसिएशन के महासचिव हरीश जोशी ने बताया कि प्रदेश एसोसिएशन ने नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed