{"_id":"5e7cc9d88ebc3e6fd92a7017","slug":"lockdown-in-almora-almora-news-hld378436025","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन के दौरान पिकनिक मनाने भैसोड़ा पहुंचे दर्जन भर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन के दौरान पिकनिक मनाने भैसोड़ा पहुंचे दर्जन भर लोग
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे युवक। फोटो- रोहित भट्ट।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉक डाउन के दौरान सिर्फ घरों के भीतर रहने को कहा जा रहा है लेकिन कई लोग निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं और किसी बहाने से घरों से निकल जा रहे हैं। अल्मोड़ा में कुछ युवक बृहस्पतिवार को भैसोड़ा फार्म के निकट पिकनिक मनाने पहुंच गए। 12 से अधिक लोग दिनभर नदी के किनारे समूह में मस्ती करते देखे गए। क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश युवक वहां नदी में नहाते रहे और दिन भर तफरी करके शाम को वापस लौटे। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और मीडिया कर्मियों को भी दी और इस पर रोक लगाने की मांग की। इधर पुलिस ने कहा है कि आगे निरीक्षण किया जाएगा और नियमों के विरुध्द बाहर निकलने वाले लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।
नैनीताल से पैदल अल्मोड़ा पहुंचे दो मजदूर
अल्मोड़ा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए इन दिनों सड़कों पर यातायात ठप चल रहा है। इधर बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा के फलसीमा और बाड़ीबगीचा निवासी दो मजदूर नैनीताल से करीब 50 किमी पैदल यात्रा करके अल्मोड़ा पहुंचे। महेंद्र राम और हरीश राम ने बताया कि वह नैनीताल में मजदूरी का काम करते थे लेकिन अब वहां सब कुछ ठप है। उन्हें नैनीताल से पैदल यहां पहुंचने में तीन दिन का समय लगा। रास्ते में उन्होंने कुछ स्थानों पर अपने रिश्तेदारों के यहां रात बिताई। दोनों के पास एक-एक बैग भी था जिसमें वह अपना जरूरी सामान भी लेकर आए थे।