Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Liver cirrhosis patients increasing in Almora district

Uttarakhand: अल्मोड़ा जिले में बढ़ रहे लीवर सिरोसिस के मरीज, 20 प्रतिशत मामले युवाओं में पाए गए; जानें कारण

Mon, 28 Oct 2024 02:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 28 Oct 2024 02:10 PM IST
सार

अल्मोड़ा ओपीडी में लीवर सिरोसिस के महीने में करीब 10 से अधिक रोगी आ रहे हैं। इनमें औसतन छह से अधिक युवा होते हैं। बताया कि यह एक गंभीर रोग है। इसमें लीवर की कोशिकाएं धीरे-धीरे नष्ट हो जाती हैं 

विज्ञापन
Liver cirrhosis patients increasing in Almora district
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अल्कोहल के अधिक सेवन और अनियमित खानपान के कारण अल्मोड़ा के लोगों में लीवर सिरोसिस बढ़ रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि इन रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 20 फीसदी मामले युवाओं में देखने को मिले हैं।

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक और फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि ओपीडी में लीवर सिरोसिस के महीने में करीब 10 से अधिक रोगी आ रहे हैं। इनमें औसतन छह से अधिक युवा होते हैं। बताया कि यह एक गंभीर रोग है। इसमें लीवर की कोशिकाएं धीरे-धीरे नष्ट हो जाती हैं और उनकी जगह फाइब्रोसिस नामक स्कार टिश्यू बन जाता है जिसका एकमात्र इलाज ट्रांसप्लांट है।

विज्ञापन

लक्षण
थकान होना, मतली व भूख नहीं लगना, वजन का तेजी से कम होना, खून की उल्टी, पेट का फूलना अथवा पानी भरना, पेशाब के रास्ते से खून आना आदि।

बचाव
अल्कोहल और धूम्रपान का सेवन न करें, स्वस्थ आहार लें, नियमित व्यायाम करें, नियमित रूप से लीवर की जांच कराएं, वायरल हेपेटाइटिस के लिए वैक्सीन लें, हेपेटाइटिस बी और सी के लिए जांच कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लीवर सिरोसिस के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। जिले में हर साल औसतन 40 से अधिक रोगी लीवर सिरोसिस के निकल रहे हैं, जिनका भर्ती करके उपचार किया जा रहा है।

-डॉ. आरसी पंत, सीएमओ अल्मोड़ा


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed