फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Liquor Store will open in Someshwar

सोमेश्वर में नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान

Mon, 30 Mar 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 30 Mar 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान बंद करने और बीयर बार का लाइसेंस नहीं देने की मांग को लेकर महिलाएं सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंच गईं। उन्होंने तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। महिलाओं ने कहा कौसानी से मनान और लोद से आगर रौलकुड़ी तक शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


लक्ष्मी आश्रम कौसानी की बसंती बहन के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाएं तहसील कार्यालय पहुंची और पेशकार के माध्यम से मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन भेजा। महिलाओं का कहना है कि शराब से पहाड़ में कई घर बर्बाद हो गए हैं। घरेलू और महिला हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। सायं के समय महिलाओं का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सरकार को जनता के हितों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा शराब की दुकानें खुलने से युवा और बच्चे नशे की लत में पड़ रहे हैं, ये युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। उन्होंने मांग की क्षेत्र की शराब की दुकान बंद की जाए और बीयर बार का लाइसेंस नहीं दिया जाए, अन्यथा जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा शराब की दुकान और बीयर बार का विरोध करने के लिए बौरारो घाटी की महिलाएं और जनसंगठन लामबंद होंगे। क्षेत्रवासियों ने आबकारी मंत्री और प्रधानमंत्री को भी ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन देने वालों में बसंती बहन, पुष्पा बोरा, माया वर्मा, तुलसी साह, शांति बोरा, कौशल्या देवी, भगवती देवी, लीला देवी, कौशल्या बिष्ट हीरा देवी, पुष्पा देवी, नीमा देवी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed