{"_id":"662812b8f32a39f2db086a87","slug":"life-affected-due-to-rain-in-jageshwar-dinapani-thunderstorm-in-other-parts-almora-news-c-232-1-shld1003-111093-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वर, डीनापानी में बारिश, अन्य हिस्सों में अंधड़ से जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वर, डीनापानी में बारिश, अन्य हिस्सों में अंधड़ से जनजीवन प्रभावित
Wed, 24 Apr 2024 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 24 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। जिला मुख्यालय सहित आसपास के हिस्सों में अंधड़ जबकि जागेश्वर, डीनापानी में हल्की बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश के बाद तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट आई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
पिछले कुछ दिनों से जिले में तेज धूप निकलने से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। अप्रैल महीने में अधिकतम तापमान 27 डिग्री पहुंचने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था। मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट बदली। दोपहर बाद आसमान बादलों से घिर गया। तीन बजे बाद जिला मुख्यालय सहित आसपास के हिस्सों में अंधड़ से जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं जागेश्वर, डीनापानी में हल्की बारिश होने से जिले भर के तापमान में गिरावट आई। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बीते सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया।