फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   LIC's anniversary

‘सामाजिक क्षेत्र में एलआईसी की महत्वपूर्ण भूमिका’

Fri, 02 Sep 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा। Updated Fri, 02 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
LIC's anniversary
एलआईसी की वर्षगांठ मनाई - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। भारतीय जीवन बीमा निगम की 60वीं वर्षगांठ पर शाखा कार्यालय में बीमा सप्ताह के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। इस मौके पर शाखा प्रबंधक महेंद्र सिंह मेहरा ने कहा कि एलआईसी सामाजिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभिन्न मूलभूत संसाधनों में निगम की आर्थिक भागीदारी है। जिसमें परिवहन, विद्युत, स्थानीय, निकाय, रेलवे, सिंचाई आदि प्रमुख हैं। उन्होंने बीमा सप्ताह के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया और कहा कि कला प्रतियोगिता, ग्राहक संगोष्ठी, अभिकर्ता सम्मान समारोह, पौधरोपण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जीवन बीमा निगम की 60 वर्षों की उपलब्धियों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन


इससे पहले वरिष्ठ बीमाधारक राजेंद्र प्रसाद जोशी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन डा. मीनाक्षी अग्रवाल ने किया। इस असर पर प्रशासनिक अधिकारी भुवन चंद्र पाठक, प्रकाश भट्ट, राजेंद्र सिंह दुग्ताल, संतोष मिश्रा, शैलेंद्र कुमार साह, विमला जोशी, सुदीप जोशी, जगमोहन फत्र्याल, संजीव कुमार, अरविंद कुमार गंगवाल, डा. रमेश चंद्र लोहुमी, लोकेश साह,  धर्मेंद्र सिंह बिष्ट के अलावा अधिकारी, कर्मचारी, विकास अधिकारी, अभिकर्ता और ग्राहक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीखेत (अल्मोड़ा)। भारतीय जीवन बीमा निगम की हीरक जयंती शाखा कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाई गई।  शाखा प्रबंधक केशवराम ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सर्वाधिक प्रीमियम जमा करने वाले अभिकर्ता सचिन जैन को अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। तय हुआ कि इस अवसर पर एक सप्ताह तक एलआईसी तमाम कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस अवसर पर तमाम अधिकारी, कर्मचारी और अभिकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed