फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lessons may decide to boycott the big government: Bhatt

बहिष्कार से सबक लेकर बड़ा निर्णय ले सकती है सरकार : भट्ट

Fri, 18 Nov 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 18 Nov 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Lessons may decide to boycott the big government: Bhatt
पत्रकारों से वार्ता करते नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट। - फोटो : अमर उजाला

 नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा है कि कांग्रेस के जन विरोधी रवैये के चलते पार्टी को गैरसैंण में विधानसभा सत्र का बहिष्कार करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि बहिष्कार से सबक लेकर भारी दबाव के बीच सरकार राजधानी पर कोई बड़ा निर्णय ले सकती है।

विज्ञापन


विधानसभा सत्र के नाम पर नौटंकी बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य आंदोलन की जनभावनाओं के अनुरूप राजधानी पर शीघ्र फैसला होना चाहिए। भट्ट देर रात गैरसैंण से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि भाजपा के बहिष्कार के बाद सरकार को सद्बुद्धि आ जाए और वह गैरसैंण के मामले में जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले लिया जाए। उन्होंने कहा कि अब फैसले में कतई देर नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भराड़ीसैंण में भवन निर्माण में एक अरब से भी ज्यादा की धनराशि खर्च हो चुकी है, जबकि शिलान्यास, कैबिनेट बैठक और विधानसभा सत्र पर 50 करोड़ खर्च हो चुका है। भट्ट ने कहा कि सरकार ने भाजपा को विधानसभा सत्र के बहिष्कार के लिए बाध्य किया गया। भाजपा गैरसैंण के मामले में अब खोखली राजनीति को बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं है। बातचीत के दौरान भूपेंद्र कांडपाल, पूरन संगेला, उमेश जोशी, नारायण सिंह रावत, बंशीधर कुमयां आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed