फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Less Water Supply in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में पानी के लिए हाहाकर, टैंकर से बुझ रही लोग की प्यास

Thu, 15 Jun 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 15 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Less Water Supply in Almora
अल्मोड़ा में इस तरह पिकअप से पानी बांटकर बुझ रही है लोगों की प्यास। संवाद
अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा, धौलादेवी, भैसियाछाना, ताकुला और हवालबाग, सल्ट विकासखंड क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा रहा है। हालात ये हैं कि नल सूखे हैं और लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। नौले-धारों में जलस्तर घटने से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में जलसंस्थान भी परेशान है और किसी तरह टैंकर, डंपरों से पानी बांटकर लोगों की प्यास बुझाने में जुटा है। बुधवार को जलसंस्थान ने विभागीय और किराए पर लिए टैंकरों से ग्रामीण क्षेत्रों में 33 हजार लीटर पानी वितरित किया।
विज्ञापन

बुधवार को लमगड़ा, अंग्यारपानी, भेटुली, मेरगांव, सिराड़, डीनापानी, रवाईधार, मांट, गधोली सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप रही, जिससे इन क्षेत्रों की आठ हजार से अधिक की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं सल्ट में भी शशिखाल-कोटेश्वर पंपिंग योजना से पर्याप्त पानी न मिलने से 120 से अधिक गांवों के लोग पेयजल के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

लोधिया, बर्शिमी, करबला, तलाड़ के लोग भी किसी तरह से नौले-धारों से पानी ला रहे हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए जल संस्थान ने विभिन्न स्थानों में टैंकर और डंपर से 33 हजार लीटर पानी बांटकर उन्हें राहत पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर से लगातार पानी बांटा जा रहा है। जलसंस्थान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए तत्परता से काम कर रहा है। - एके सोनी, ईई, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed