फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Less Taxi Parking in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में टैक्सी 500, पार्किंग महज 30 की

Thu, 18 May 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 18 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Less Taxi Parking in Almora
अल्मोड़ा के टैक्सी स्टैंड पर पर्याप्त स्थान न होने से इस तरह सड़क किनारे खड़े रहते हैं वाहन। संवाद
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में टैक्सी चालकों को राहत पहुंचाने के माल रोड संपर्क मार्ग में पैंतीस लाख रुपये से टैक्सी स्टैंड का निर्माण किया गया। यहां हर रोज विभिन्न हिस्सों से 500 से अधिक टैक्सी पहुंचती हैं लेकिन महज 30 टैक्सी ही यहां पार्क हो सकती हैं। ऐसे में इस चालकों को टैक्सी स्टैंड का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है और उनके लिए अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में यात्री वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। यहां से रोज मैदानी क्षेत्रों के साथ ही अन्य जनपदों और जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से 500 से अधिक टैक्सी चलतीं हैं लेकिन स्टैंड में सिर्फ 30 टैक्सी पार्क हो सकती हैं। ऐसे में इस टैक्सी स्टैंड का अधिकतर चालकों को लाभ नहीं मिल रहा है। शेष चालकों को अपने वाहन सड़क और दुकानों के सामने खड़े करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन




लगता है जाम, परेशानी झेलते हैं यात्री और राहगीर
अल्मोड़ा। टैक्सी स्टैंड में वाहनों को पार्क करने की पर्याप्त जगह न होने से सड़क किनारे खड़े हो रहे वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। आए दिन माल रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है और यात्रियों, राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में पार्किंग का निर्माण हो रहा है। इनके बनने के बाद इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। - प्रकाश चंद्र जोशी, अध्यक्ष, नगर पालिका, अल्मोड़ा।



पार्किंग के लिए नहीं मिल सकी जमीन



ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)। कस्बे में एक अदद वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो सकी है। पार्किंग के अभाव में लोग सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने के लिए मजबूर हैं। सड़क किनारे वाहन खड़ा करने से जहां आए दिन जाम की समस्या होती है। इससे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी वाहनों से तेल चोरी हो रहा है तो कभी तोड़फोड़ भी हो जाती है। ताड़ीखेत कस्बे में वाहनों का दबाव निरंतर बढ़ रहा है। ब्लॉक मुख्यालय होने के कारण यहां 130 ग्राम सभाओं के लोग रोज अपने वाहन लेकर आते हैं। विवाह समारोह आदि सार्वजनिक कार्यक्रम होने पर परेशानी बढ़ जाती है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से वाहन पार्किंग की मांग कर रहे हैं लेकिन इसके लिए जमीन नहीं मिल पा रही है। आबादी से सटा खाली हिस्सा आरक्षित वन क्षेत्र में शामिल है। स्थानीय लोगों ने शासन, प्रशासन से वाहन पार्किंग बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed