फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Less Staff in GM DIC Office Almora

Almora News: उद्योग विभाग में 23 पद खाली, कैसे बढ़ेंगे उद्योग

Tue, 20 Jun 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 20 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Less Staff in GM DIC Office Almora
कार्यालय महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अल्मोड़ा। संवाद
संजय नयाल
विज्ञापन

अल्मोड़ा। उद्योगों को बढ़ावा देकर बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के सरकारी दावे खूब हो रहे हैं लेकिन अल्मोड़ा में इसको बढ़ावा देकर लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने वाले कर्मचारी और अधिकारी कम हैं। कर्मियों की कमी से जूझ रहा जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) इसकी तस्दीक कर रहा है। पिछले पांच वर्षों से यहां 75 प्रतिशत कर्मियों के पद खाली हैं जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ अधिकतम पात्र लोगों तक पहुंचाना चुनौती बन गया है।
जिले में कुटीर और लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए वर्ष 1984 में धारानौला में डीआईसी खोला गया लेकिन इस केंद्र में लंबे समय से अधिकारी, कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ सकी है। विभाग पर जिले के 11 विकासखंडों के सैकड़ों गांवों तक योजनाओं को पहुंचाकर रोजगार को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी है। इसके लिए यहां अधिकारियों और कर्मचारियों के 33 पद सृजित हैं लेकिन यहां महज 10 कर्मी ही तैनात हैं। कर्मचारियों की कमी से हर गांव तक विभाग की पहुंच संभव नहीं है। इससे ग्रामीण युवाओं को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और उन्हें रोजगार से जोड़ना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन



लक्ष्य प्राप्ति करना चुनौती
अल्मोड़ा। कर्मियों की कमी के कारण विभाग को मिला लक्ष्य पूरा करना चुनौती बन गया है। एमएसवाई, पीएमजीपी और सीएम नैनो योजना के तहत विभाग को पिछले वर्ष 1,382 आवेदकों को ऋण बांटकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य मिला था लेकिन विभाग मात्र 923 आवेदकों को ही विभिन्न बैंकों से ऋण दिला सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईसी में ये पद हैं खाली
प्रबंधक के दो, सहायक प्रबंधक के 11 पद, अपर सांख्यिकी अधिकारी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, वैयक्तिक सहायक, ज्येष्ठ लेखा परीक्षक, सहायक लेखाकार, सहायक विकास अधिकारी प्रथम, सहायक विकास अधिकारी द्वितीय, प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक, वरिष्ठ सहायक का पद खाली है।



खाली पदों पर तैनाती के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उद्योग निदेशालय से आदेश के बाद ही सभी पदों पर तैनाती हो सकेगी। - मीरा बोहरा, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed