{"_id":"ae713602212118b8b838171bbb8e27cc","slug":"lepored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहलचौरा में तेंदुए ने ग्रामीण को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहलचौरा में तेंदुए ने ग्रामीण को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मैहलचौरा में तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। तेंदुआ मृतक को करीब आधा किमी दूर तक खींच ले गया। मृतक का सिर, हाथ और धड़ अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले हैं। घटना के बाद मृतक की पत्नी और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। इधर घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए को आदमखोर घोषित करके तुरंत मारने और प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने तेंदुए को आदमखोर घोषित करने और मुआवजे की राशि मिलने से पहले शव को नहीं उठाने देने का भी एलान कर दिया था।
ग्राम पंचायत मैहलचौरा के नेगी बाखली निवासी भूपालसिंह नेगी (50) पुत्र देवसिंह सोमवार की रात करीब नौ बजे बाजार से घर की तरफ जा रहा था। इस बीच रास्ते में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुआ उसे करीब आधा किमी दूर तक खींच कर ले गया। मृतक का सिर, हाथ, धड़ और कपड़े अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तहसीलदार दीवानसिंह बिष्ट, वन विभाग के एसडीओ बीएस जीना, आरओ भूपालसिंह बिष्ट, कानूनगो खीमानंद त्रिपाठी, पेशकार कौशिक बनौला, राजस्व निरीक्षक इसरार अहमद आदि मौके पर पहुंचे।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए को आदमखोर घोषित करने और मुआवजे की तीन लाख की राशि तुरंत देने की मांग को लेकर चौखुटिया-द्वाराहाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपहर दो बजे से चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मांगें पूरी होने तक शव नहीं उठाने देंगे। इस दौरान लोग नारेबाजी भी करते रहे। एसडीएम हेमंत वर्मा के लिखित आश्वासन पर आंदोलनकारियों ने ढाई घंटे बाद जाम हटाया और शव को उठाने दिया। जाम के कारण काफी देर तक सड़क में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। चक्काजाम करने वालों में बीडीसी सदस्य खुशाल सिंह, रामसिंह, धीरज तिवारी, महेश नेगी, बिदेश्वरी पांडे, अशोक कुमार, योगेश, कुंदन सिंह, पानसिंह, महेश राम, मथुरादत्त सहित तमाम लोग शामिल थे।