{"_id":"69e3c4919072550703029c11","slug":"leopard-trapped-in-cage-in-talla-salt-area-villagers-heave-a-sigh-of-relief-almora-news-c-232-1-alm1015-142327-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: तल्ला सल्ट क्षेत्र में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: तल्ला सल्ट क्षेत्र में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Sat, 18 Apr 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। तल्ला सल्ट क्षेत्र में तेंदुए की दहशत से ग्रामीण डर के साए में जीने को मजबूर हैं। शनिवार की सुबह तल्ला सल्ट के तड़म गांव में लगाए पिंजरे में एक तेंदुआ फंस गया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रेस्क्यू कर अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर भेजा जहां उसका मेडिकल परीक्षण कर अग्रिम कार्रवाई की गई।
क्षेत्र में तेंदुए के भय से लोग शाम होते ही घरों में रहने के लिए मजबूर है। तेंदुए ने कुछ दिनों पहले तड़म गांव के खीम सिंह (62) को अपना निवाला बना डाला था। वहीं दिसंबर में तेंदुए ने तड़म से 20 किलोमीटर दूर खोल्यो क्यारी गांव में एक बुजुर्ग महिला को मार डाला था। इसके बाद से वन विभाग की टीम पेट्रोलिंग में जुटी थी।
तेंदुए को पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाए गए थे। शनिवार की सुबह तड़म गांव में लगे पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। विभाग के वन क्षेत्राधिकारी गंगा शरण ने बताया कि तेदुआ के पिंजरे में फंसने के बाद भी इलाके में गश्त अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
एसडीओ काकुल पुंडीर ने बताया कि गुलदार का अल्मोड़ा स्थित रेस्क्यू सेंटर में चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा क्षेत्र में पिंजरे रहेंगे और वन कर्मियों की गश्त भी जारी रहेगी।