फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard took away German Shepherd dog in Chinakhan area

Almora News: चीनाखान मोहल्ले में जर्मन शैफर्ड कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Leopard took away German Shepherd dog in Chinakhan area
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के विभिन्न स्थानों में तेंदुए के दिखने से लोगों में दहशत है। चीनाखान मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह एक जर्मन शैफर्ड कुत्ते को तेंदुआ उठा ले गया। इसके बाद से लोगों में डर और बढ़ गया है। लोगों ने वन विभाग से नियमित गश्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा नगर के लाला बाजार, नंदा देवी, उप्रेती खोला, बिष्टाकूड़ा, गोपालधारा, चीनाखान, धारानौला,चीनाखान सहित कई अन्य हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। उप्रेती खोला में दो तेंदुए एक साथ दिखे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उप्रेती खोला मोहल्ला नंदा देवी मंदिर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। दो दिन पूर्व उप्रेती खोला क्षेत्र में तेंदुए ने एक कुत्ते का भी शिकार किया है, जिससे लोगों में और अधिक भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

इस घटना से नागरिकों में डर और गहरा गया है। विशेषकर शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। चीनाखान मोहल्ले में देवकीनंदन जोशी फार्मासिस्ट महिला अस्पताल के जर्मन शैफर्ड कुत्ते को शुक्रवार की सुबह पांच बजे तेंदुआ उठाकर ले गया। महानगर कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कहा कि तेंदुओं से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को खतरा हो रहा है। उन्होंने वन विभाग से इस पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों के आसपास उगी हैं बड़ी-बड़ी झाड़ियां
अल्मोड़ा। नगर में घरों के आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हैं। इस कारण तेंदुओं को छुपने के लिए जगह मिल जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह नगर निगम से झाड़ियों को साफ करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी झाड़ियों को साफ नहीं किया जा रहा है। संवाद


इनसेट कोट-
लोगों से अपील है कि अपने घरों के आस-पास उगी झाड़ियों को साफ करें। जिन स्थानों पर तेंदुए के दिखने की शिकायत मिल रही है। उन स्थानों पर लगातार गश्त की जा रही है।
दीपक सिंह, डीएफओ अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed