{"_id":"6a781c82b683da0e1c0abda6","slug":"leopard-terror-in-chaukhutia-enters-cowshed-in-broad-daylight-and-kills-a-cow-panic-among-locals-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चौखुटिया में तेंदुए की दहशत... दिनदहाड़े गौशाला में घुसकर गाय को मारा, लोगों में खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चौखुटिया में तेंदुए की दहशत... दिनदहाड़े गौशाला में घुसकर गाय को मारा, लोगों में खौफ
Sun, 09 Aug 2026 11:52 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:52 AM IST
सार
अल्मोड़ा के चौखुटिया के सिमलखेत गांव में रविवार को दिनदहाड़े तेंदुआ गौशाला का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया और गाय को मार डाला। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है और वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की गई है।
विज्ञापन
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अल्मोड़ा जिले के विकासखंड चौखुटिया के ग्राम सभा सिमलखेत में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को तेंदुए ने दिनदहाड़े केदारी राम के गौशाला का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर एक गाय को मार डाला। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि अब तक तेंदुए का खतरा मुख्य रूप से रात के समय रहता था, लेकिन दिन में हुई इस घटना ने लोगों की चिंता कई गुना बढ़ा दी है। लगातार बढ़ रहे वन्यजीवों के हमलों से पशुपालकों के सामने पशुधन के साथ-साथ अपनी जान बचाना भी बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र में तेंदुए के अलावा भालू, जंगली सुअर, बंदर और लंगूर का आतंक भी लगातार बढ़ रहा है। इन वन्यजीवों से जहां खेती-बाड़ी को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में तत्काल गश्त बढ़ाने, तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने तथा प्रभावित पशुपालक को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अकेले जंगल या सुनसान स्थानों पर जाने से बचें तथा बच्चों पर विशेष निगरानी रखें।