फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard suddenly appeared on the road, the bike rider panicked and fell into the ditch

Almora News: सड़क पर अचानक दिखे तेंदुए, घबराकर बाइक सवार गिरा खाई में

Mon, 03 Apr 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 03 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Leopard suddenly appeared on the road, the bike rider panicked and fell into the ditch
बाइक खाई में गिरने से घायल भीम सिंह। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रविवार की देर शाम बाजार से घर लौट रहे अधेड़ की बाइक खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि दो तेंदुए अचनाक सड़क पर आ धमके और हड़बड़ाहट में चालक बाइक सहित खाई में जा गिरे, पूरी रात वह घायलावस्था में खाई में पड़े रहे। सुबह ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद उन्हें खाई में खोज निकाला और राजकीय अस्पताल में भर्ती करा दिया, यहां उनका उपचार चल रहा है। अपराह्न बाद घायल ने स्वयं तेंदुओं के सड़क पर आने के कारण दुर्घटना होने की बात कही है। ताड़ीखेत विकासखंड के तड़ी ज्यूली निवासी भीम सिंह पुत्र मोती सिंह रविवार की देर शाम राशन की दुकान से अपने घर की तरफ जा रहे थे। गनियाद्योली से नीचे कुछ दूरी पर पहुंचते ही भीम सिंह का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। देर तक घर नहीं पहुंचने से परिजन चिंतित हो गए और उन्होंने आस पड़ोस में इसकी सूचना दी। लेकिन रात हो जाने के कारण कहीं पता नहीं चल पाया। सुबह परिजनों ने पुलिस, प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद भीम सिंह की ढूंढखोज शुरू हुई। सुबह भीम सिंह गहरी खाई में दिखाई दिए। ग्रामीणों के सहयोग से घायल भीम सिंह को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

-सुबह सूचना के बाद ग्रामीणों की मदद से भीम सिंह को खाई से निकाला गया। सुबह वह बोल पाने की स्थिति में नहीं थे, सोमवार की अपराह्न घायल ने बताया कि जब वह घर की तरफ जा रहे थे तो दो तेंदुए सामने दिखाई दिए और घबराहट में बाइक से उनका नियंत्रण हट गया, जिस कारण वाहन हादसे का शिकार हो गया। अस्पताल में भीम सिंह का उपचार चल रहा है, वह अब ठीक हैं।-प्रियंका जोशी, उप राजस्व निरीक्षक, गनियाद्योली विशुआ क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed