{"_id":"6a13266d52b871f1ce0446a7","slug":"leopard-snatches-dog-from-courtyard-in-broad-daylight-almora-news-c-232-1-alm1019-143858-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दिनदहाड़े तेंदुए ने घर के आंगन से उठाया कुत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दिनदहाड़े तेंदुए ने घर के आंगन से उठाया कुत्ता
Sun, 24 May 2026 09:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 24 May 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। क्षेत्र के खीड़ा गांव में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शनिवार शाम करीब चार बजे एक तेंदुआ घर के आंगन से पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया। घटना के समय बच्चे भी आंगन में खेल रहे थे जिससे बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया।
ग्रामीणों अनुसार तेंदुआ दिनदहाड़े घर के पास पहुंच गया और बच्चों के सामने ही कुत्ते को उठा ले गया। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। अभिभावक अब बच्चों को अकेले बाहर भेजने से डर रहे हैं। ग्रामीण विजय सिंह नेगी ने बताया कि उन्होंने पूर्व में भी वन विभाग को क्षेत्र में सौर ऊर्जा लाइट लगाने और सुरक्षा इंतजाम करने के लिए कई बार लिखित शिकायत दी थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, सुरक्षा इंतजाम करने और तेंदुए के आतंक से लोगों को राहत दिलाने की मांग की है। संवाद