फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   leopard rescued in jamaniya

घंटों तक तारबाड़ में फंसे तेंदुए को बेहाश कर बचाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
leopard rescued in jamaniya
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत जमणियां में एक तेंदुआ सड़क किनारे तार बाड़ में घंटों तक फंसा रहा। तड़के लोगों ने उसकी दहाड़ सुनने के बाद वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों से जानकारी मिलने के बाद अल्मोड़ा से पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर पिंजरे में अल्मोड़ा जू ले गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जमणियां में हईयागाड़ के निकट एक तेंदुआ सड़क किनारे तार बाड़ में फंस गया। तड़के लोगों ने उसकी दहाड़ने की आवाज सुनी। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बाद में अल्मोड़ा से रेस्क्यू टीम बुलाई गई। टीम ने दोपहर करीब एक बजे ट्रैंकुलाइजर गन से तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे में डाला। बाद में उसे अल्मोड़ा जू ले जाया गया है। उप वन क्षेत्राधिकारी विक्रम कैड़ा ने बताया कि नर तेंदुए की उम्र करीब आठ साल है। रेस्क्यू टीम में भुवन आर्या, मदन मोहन पांडे आदि थे। इस दौरान तहसीलदार हेमंत मेहरा, डिप्टी रेंजर विक्रम कैड़ा, राजस्व उप निरीक्षक मनीष बिष्ट, ईश्वर रौतेला, नितिन चौधरी, चंद्रशेखर त्रिपाठी, हीरासिंह, संजय रावत, आनंद बुधानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बारिश के बीच बचाव कार्य में हुई दिक्कत
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बारिश के चलते वन विभाग की रेस्क्यू टीम को तेंदुए को रेस्क्यू करने में काफी दिक्कत हुई। इस दौरान तेंदुए के निकट जा रहे लोगों को दूर हटाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी खूंखार नजर आ रहा तेंदुआ तार बाड़ से बाहर निकलने की कोशिश करते हुए दहाड़ता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed