{"_id":"5df908e58ebc3e87c80fa467","slug":"leopard-ran-out-due-to-bravery-of-woman-ranikhet-news-hld3659296191","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वाराहाट में महिला की बहादुरी से भाग खड़ा हुआ तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वाराहाट में महिला की बहादुरी से भाग खड़ा हुआ तेंदुआ
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल महिला। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा )। द्वाराहाट क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ढूंगाधारा में सोमवार देर शाम घास लेकर आ रही महिला पर तेंदुआ झपट पड़ा। महिला ने भी हिम्मत नहीं हारी। उसने हो हल्ला मचाया और तेंदुए केपर दरांती से वार कर दिया। जिससे तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। महिला के पांव में तेंदुए के पंजों के निशान हैं, उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया। इधर, तेंदुए के आतंक से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
ढूंगाधारा में सोमवार की शाम घास लेकर कौशल्या देवी पत्नी दीप सिंह बिष्ट घर आ रही थीं। इसी बीच तेंदुआ उस पर झपट पड़ा जिससे उसका घास का गट्ठर गिर गया। उन्होंने हो हल्ला किया और अपनी दरांती से उस पर वार करने लगीं, जिससे तेंदुआ वहां से भाग खड़ा हुआ।
इधर मंगलवार की सुबह चंथरिया रेंज से वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। इधर, ग्रामीणों ने तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। कहा कि कई मवेशियों को तेंदुए ने निवाला बना लिया है। बीते 14 दिसंबर को तेंदुए ने भैरव दत्त सती के गोशाले के अंदर घुसकर तीन गायें मार दीं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को भी खरी-खोटी सुनाई और कहा कि तत्काल पिंजरा नहीं लगाया गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।