फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard kills woman in Salt

Almora News: सल्ट में तेंदुए ने महिला को मार डाला

Wed, 31 Dec 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 31 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Leopard kills woman in Salt
अल्मोड़ा। विकास खंड सल्ट के खोल्यो क्यारी में गांव में घास काटने गई महिला को तंदुए ने मारा दिया। बुधवार को शाम लगभग पांच बजे खोल्यो क्यारी निवासी कुछ महिलाएं गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल में घास काटने गए थे। तभी बचुली (60) पत्नी खुसाल सिंह को गुलदार ने हमला कर दिया। घटना स्थल से करीब 200 दूर जंगल में उसका शव मिला। इसकी सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर घटना स्थल पहुंची।
विज्ञापन

मोहान रेंज के वनक्षेत्रा अधिकारी उमेश पांडेय ने बताया कि गांव से एक किमी दूरी पर घास काटने गई बचुली देवी की गुलदार के हमले में मौत की सूचना मिली है। वह अपनी टीम के साथ घटना स्थल को रवाना हो गए। इधर, स्याल्दे विकासखंड के उदेपुर ग्राम सभा के जैकना तोक में एक महिला को तेंदुए ने घायल कर दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

उदेपुर में भी एक महिला पर किया हमला, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
स्याल्दे। विकासखंड के ग्राम सभा उदेपुर के जैकना तोक के बौली खल्याणी गांव में को एक तेंदुए ने सानू देवी ( 37) पत्नी दुर्गा सिंह) पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सानू देवी घास काटने के लिए अपने घर से लगभग 300 मीटर दूर गई थीं, तभी तेंदुए ने उन पर अचानक हमला किया। हमले के डर से वह शोर करने लगीं और बेसुध हो गई। गांव वालों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर रेंजर उमेश पांडे और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गश्त की जा रही है और कैमरा ट्रैप और पिंजरा लगाने की व्यवस्था की जा रही है ताकि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया जा सके। घायल महिला का हाल जानने के लिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र नेगी और ब्लॉक प्रमुख मथुरा दत्त भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि सानू देवी को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed