फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard kills several animals in Jhudanga, creates panic

Almora News: झुडंगा में तेंदुए ने कई पशुओं को बनाया निवाला, दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
Leopard kills several animals in Jhudanga, creates panic
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विकासखंड की वन पंचायत झुडंगा में तेंदुए की दहशत बरकरार है। बीते कई महीनों से तेंदुआ पालतू मवेशियों को निवाला बना रहा है। शनिवार को उमा देवी की गाय को मारने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है। इससे पहले महेश कुमार की गाय, मानसिंह की भैंस, धनीराम की गाय और बैल भी तेंदुआ निवाला बना चुका है। क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर ने प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र भेजकर पिंजरा लगाने और नियमित गश्त की मांग की है। उन्होंने कहा कि तेंदुए के डर से बच्चों का स्कूल जाना, महिलाओं का घास-चारा लेने जंगल जाना और ग्रामीणों का खेतों में काम करना जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मानव-वन्यजीव संघर्ष की बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed