फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard Attacked ex-servicemen were injured forest department called the hunter

तेंदुए की दहशत: दो दिन पहले पूर्व सैनिकों को घायल कर खूंखार हुआ, अब वन विभाग ने शिकारी को बुलाया

Mon, 08 Aug 2022 04:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 04:04 PM IST
सार

सिंगोली गांव में दो दिन पूर्व तेंदुए ने घात लगाकर घर की तरफ आ रहे पूर्व सैनिक गोविंद सिंह परमार पर जानलेवा हमला बोल दिया था। गोविंद सिंह का सिर पूरी तरह से जख्मी हो गया, उनका अभी भी उपचार चल रहा है। वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया लेकिन तेंदुआ अभी तक पिंजरे में नहीं फंसा है।

विज्ञापन
Leopard Attacked ex-servicemen were injured forest department called the hunter
सिंगोली गांव में गश्त करती वन विभाग की टीम। संवाद - फोटो : RANIKHET

विस्तार

रानीखेत नगर से सटे सिंगोली गांव में तेंदुए का आतंक निरंतर बढ़ता जा रहा है, ग्रामीणों ने बताया कि वहां तीन से चार तेंदुए लंबे समय से सक्रिय हैं। दो दिन पहले पूर्व सैनिकों को घायल करने के बाद तेंदुआ अब और खूंखार हो गया है। शनिवार की देर शाम तेंदुए ने वहां कुछ बकरियों को निवाला बना लिया।

विज्ञापन

 

इधर ग्रामीणों की मांग के बाद वन विभाग ने एहतियातन मुरादाबाद से शिकारी बुला लिया है। वहां मचान बनाकर तेंदुए पर नजर रखी जा रही है। सिंगोली गांव में दो दिन पूर्व तेंदुए ने घात लगाकर घर की तरफ आ रहे पूर्व सैनिक गोविंद सिंह परमार पर जानलेवा हमला बोल दिया था। गोविंद सिंह का सिर पूरी तरह से जख्मी हो गया, उनका अभी भी उपचार चल रहा है। वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया लेकिन तेंदुआ अभी तक पिंजरे में नहीं फंसा है।

विज्ञापन


देर शाम उसने गांव निवासी राधिका देवी की बकरियों को निवाला बना लिया। सामाजिक कार्यकर्ता ललित जोशी ने बताया कि क्षेत्र में तीन से चार तेंदुए सक्रिय हैं और लंबे समय से मवेशियों को निवाला बना रहे हैं, कई लोगों पर वह झपटने का प्रयास भी कर चुका है। इधर, वन विभाग ने एहतियात के तौर पर मुरादाबाद से शिकारी राजीव सोलोमन को बुला लिया है। गांव में मचान बनाकर तेंदुए पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीण दहशत में हैं उन्होंने तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UKSSSC: प्रिंटिंग प्रेस के डाटा ऑपरेटर को रिमांड पर लेकर STF लखनऊ रवाना, 36 लाख मिलने सहित पढ़ें ये खुलासे

-सिंगोली गांव में पिंजरा लगा दिया है और एहतियात के तौर पर मुरादाबाद से शिकारी राजीव सोलोमन को बुलाया गया है। फिलहाल तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं किया गया है। शिकारी बुलाने का मकसद यह है कि वह अन्य लोगों पर हमला नहीं करे। पहली प्राथमिकता तेंदुए को पकड़ने की ही है। वन विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।-महातिम यादव, डीएफओ अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed