फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard imprisoned in cage in Wrangel people heaved a sigh of relief Almora Uttarakhand news in hindi

Almora News: रैंगल गांव में तेंदुए की दहशत हुई खत्म,आखिरकार पिंजरे में कैद देख लोगों ने ली राहत की सांस

Fri, 28 Apr 2023 11:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 28 Apr 2023 11:49 AM IST
सार

तेंदुए को देखने के लिए मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को पिंजरे सहित अल्मोड़ा के मृग विहार स्थित रेस्क्यू सेंटर ले गई। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि तेंदुए की उम्र करीब आठ वर्ष है।

विज्ञापन
Leopard imprisoned in cage in Wrangel people heaved a sigh of relief Almora Uttarakhand news in hindi
हवालबाग विकासखंड के रैंगल गांव में पिंजरे में कैद तेंदुआ। संवाद

विस्तार

आखिरकार रैंगल गांव में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। यहां लंबे समय से तेंदुए की दहशत बनी हुई थी। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने पांच दिन पूर्व ही यहां पिंजरा लगाया था जिसमें उसे कामयाबी मिली है। बुधवार को प्राथमिक पाठशाला रैंगल में छुट्टी के बाद अल्मोड़ा लौट रहीं शिक्षिका को पिंजरे में कैद तेंदुआ दिखाई दिया।

विज्ञापन


उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही तेंदुए को देखने के लिए मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को पिंजरे सहित अल्मोड़ा के मृग विहार स्थित रेस्क्यू सेंटर ले गई। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि तेंदुए की उम्र करीब आठ वर्ष है। ग्रामीणों की मांग पर उनकी सुरक्षा को देखते हुए पिंजरा लगाने की अनुमति ली गई थी जिसमें सफलता मिली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case:  हत्याकांड में जेंडर को लेकर सामने आया नया विवाद, गवाह नंबर सात खुशराज लड़का या लड़की?
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए के टूटे हैं कैनाइन दांत
रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि तेंदुए के कैनाइन दांत टूटे हैं। ऐसे में वह अधिक हिंसक हो सकता था। आसानी से शिकार की खोज में वह लोगों पर भी हमला कर सकता था। अब उसके पकड़े जाने से खतरा खत्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed