फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard imprisoned

जूड़-कफून में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Leopard imprisoned
पिंजरे में कैंद तेंदुआ। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के जूड़ कफून में लंबे समय से आतंक का पर्याय बना तेंदुआ शनिवार तड़के वन विभाग द्वारा वहां लगाए गए पिंजरे में फंस ही गया। तेंदुए के पिंजरे में फंसने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। वन कर्मी तेंदुए को लेकर रेसक्यू सेंटर गए जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की। तेंदुआ करीब 14 से 15 साल का है और स्वस्थ है।
विज्ञापन

दो-तीन दिन उपचार के बाद तेंदुए को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।
मालूम हो लंबे समय से कफून, डोबा समेत आसपास के गांवों में मौजूद तेंदुआ गांव में लगभग चार दर्जन मवेशियों को निवाला बना चुका है।
तेंदुए के भय से ग्रामीण शाम के समय घर के अंदर दुबकने को मजबूर थे और वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग करते रहे। बाद में वन विभाग ने जूड़-कफून में पिंजरा लगाया। शनिवार तड़के जब ग्रामीणों ने पिंजरे में तेंदुआ फंसा हुआ देखा तो राहत की सांस ली और इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन

बाद में वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा, केवलानंद पांडे, भुवन टम्टा, किशोर चंद्र मौके पर पहुंचे और पिंजरे में कैंद तेंदुए को पकड़कर एनटीडी स्थित रेसक्यू सेंटर पहुंचे। इधर ग्रामीणों ने वन कर्मियों को बताया कि अभी भी गांव में दो तीन तेंदुए हैं, इसलिए उन्होंने पिंजरा लगाए रखने की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ करीब साढ़े पांच फुट का है। फिलहाल चिकित्सक उसके शरीर की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed