{"_id":"6a19d321c7581b89aa0bded3","slug":"leopard-devoured-a-bull-villagers-demanded-a-cage-almora-news-c-232-1-alm1019-144112-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: तेंदुए ने बैल को बनाया निवाला, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: तेंदुए ने बैल को बनाया निवाला, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। स्याल्दे विकासखंड सुरमोली-घुघती मोटर मार्ग पर ग्राम घुघती की सीमा में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे तेंदुए ने एक बैल को अपना निवाला बना दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार ग्राम घुघती निवासी मोहन राम पुत्र हीरा राम अपने मवेशियों को जंगल में चराने ले गए थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक एक जवान बैल पर हमला कर दिया। हमले से अन्य गाय-बछिया और पशु इधर-उधर भाग गए। वहीं पशुओं की देखरेख कर रहा ग्वाला भी किसी तरह जान बचाकर मौके से भागा।
घटना स्थल के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। बताया गया कि जेसीबी ऑपरेटर ने तेंदुए को भगाने के लिए उस पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके जिसके बाद तेंदुआ बैल को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। हालांकि तब तक बैल की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान कमला रावत मौके पर पहुंचीं और वन विभाग को मामले की जानकारी दी। प्रधान ने वन विभाग से पीड़ित किसान को शीघ्र मुआवजा देने तथा क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। संवाद