फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard Catched in Ranikhet

Almora News: फयाटनौला गांव में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

Tue, 16 May 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 16 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Leopard Catched in Ranikhet
फयाटनौला में कैद तेंदुए को देखने पहुंचे ग्रामीण। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती फयाटनौला गांव में दो मई को युवक को निवाला बनाने वाला तेंदुआ मंगलवार सुबह पिंजरे में कैद हो गया है। तेंदुए के कैद होने से क्षेत्रवासियों के साथ ही वन विभाग की टीम ने भी राहत की सांस ली। तेंदुए को जाल में फंसाने के लिए दो पिंजरे लगाए गए थे और ट्रैप कैमरे से भी निगरानी रखी गई। सुबह ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर पिंजरे को कब्जे में लिया और उसे अल्मोड़ा स्थित रेस्क्यू केंद्र ले गई। यहां तेंदुए के स्वास्थ्य का परीक्षण होगा। फयाटनौला गांव में दो मई को तेंदुए ने 40 वर्षीय युवक जगदीश चंद्र असनौड़ा को मौत के घाट उतार दिया था और शव को पुराने नौले के नीचे झाड़ियों में छोड़कर चला गया था। तीन मई की सुबह स्कूल जाते वक्त बच्चों और शिक्षकों ने वहां शव देखा। उसी दिन वन विभाग की टीम ने वहां पिंजरा लगाया और गश्त के लिए 18 से अधिक वन कर्मियों की तैनाती की। इसके बाद ड्रोन और ट्रैप कैमरे की भी मदद ली गई। दूसरा पिंजरा भी लगाया गया। इधर 14 दिन बाद अब तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा ने बताया कि मंगलवार सुबह पौने आठ बजे ग्रामीणों ने पिंजरे में फंसा तेंदुआ देखा। विभागीय टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे और तेंदुए को राजकीय वाहन से अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। बता दें कि पिछले 14 दिनों से गांव में तेंदुए का भय बना था। इस बीच जानवरों पर भी उसने हमला किया था। वन विभाग को संजय सिंह रावत, भुवन लाल टम्टा, बलवंत सिंह भंडारी, नवीन तिवारी, भारत डांगी, पूरन सिंह, गौरव तिवारी, हरीश कुमार, भुवन पंत, हर्ष पंत आदि के साथ ही ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन


-फयाटनौला में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। उसे रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा ले जाया गया है। वहां डाक्टर उसका स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। इसके बाद ही उसके आदमखोर होने का भी पता चल सकेगा।-तापस मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी, रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed