फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard caged after 12 days in Karnatakakhola almora

Almora News: कर्नाटकखोला में 12 दिन बाद पिंजरे में बंद हुआ तेंदुआ, छह साल का नर लेपर्ड स्वस्थ है

Tue, 08 Apr 2025 01:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 08 Apr 2025 01:47 PM IST
सार

कर्नाटकखोला में लंबे समय से खौफ का पर्याय बना तेंदुआ 12 दिन बाद वन विभाग के पिंजरे में फंस गया। वनकर्मी उसे रेस्क्यू सेंटर ले गए। इसके पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन
Leopard caged after 12 days in Karnatakakhola almora
पिंजरे में बंद हुआ तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के कर्नाटकखोला में लंबे समय से खौफ का पर्याय बना तेंदुआ 12 दिन बाद वन विभाग के पिंजरे में फंस गया। वनकर्मी उसे रेस्क्यू सेंटर ले गए। इसके पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। यह नर तेंदुआ छह साल का और स्वस्थ है।

विज्ञापन

पिछले दिनों तेंदुए ने एक युवक को घायल कर दिया था। उसके डर से शाम होते ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की थी। उनकी मांग पर विभाग ने 26 मार्च को पिंजरा लगाया। 12 दिन बाद सोमवार की सुबह लोगों ने तेंदुए को पिंजरे में फंसा देखा तो वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया। टीम में अनुभाग अधिकारी अमित भैसोड़ा, सत्येंद्र सिंह नेगी, ऋषभ सेमवाल, भास्कर नाथ महंत, विवेक तिवारी, कविता, मनोज जोशी और नीरज नेगी मौजूद रहे।

विज्ञापन

फिलहाल चिकित्सक तेंदुए के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक वास में छोड़ दिया जाएगा।- मोहन राम आर्या, वन क्षेत्राधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed