फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard breaks down cowshed door and kills two cows

Almora News: तेंदुए ने गोशाला का दरवाजा तोड़कर दो गायों को मारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Leopard breaks down cowshed door and kills two cows
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहणा में रविवार की रात तेंदुए की दस्तक से लोग दहशत में आ गए। तेंदुए ने गोशाला का दरवाजा तोड़कर दो गायों को मार डाला। पशु पालक कमला देवी ने कहा कि वन विभाग काे कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


कमला देवी अपनी गायों को सुरेश देवतला के गोशाला में बांधती थीं। देर रात तेंदुए ने गोशाला को निशाना बनाया। दोनों मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। विभागीय कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय मवेशियों की सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम करने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेंदुए की लगातार बढ़ती गतिविधियों पर चिंता जताते हुए वन विभाग से पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed