फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard attacked three people in Bhatraunjkhan

Almora News: भतरौंजखान में तेंदुए ने तीन लोगों पर किया हमला

Fri, 06 Oct 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 06 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked three people in Bhatraunjkhan
  पीएचसी में तेंदुए के हमले में घायल महिला का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के दपौ गांव में तेंदुए के हमले में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। संयोग से तीनों की जान बच गई। घायलों का पीएचसी में इलाज चल रहा है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दपौ गांव की ममता रावत (48) घर के पास ही खेत में घास काट रही थी। इसी बीच तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। साथियों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया और संयोग से उसकी जान बच गई। इसके कुछ देर बाद ही कुछ ही दूरी पर खेत में काम कर रहे महेश नैनवाल (45) पर भी तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। उन्होंने भी हौसला दिखाते हुए शोर मचाया तो तेंदुआ भागा।
विज्ञापन


इसी बीच यजमान के घर से लौट रहे पुरोहित नौघर निवासी प्रदीप कुमार (30) पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। संयोग से उनकी भी जान बच गई। तेंदुए ने तीनों के शरीर पर गहरे घाव कर दिए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक तीनों खतरे से बाहर हैं। वहीं तेंदुए के एक साथ तीन लोगों पर हमला करने की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात यह है कि लोग अकेले घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को देने के साथ ही जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वहीं रेंजर तापस मिश्रा ने कहा कि टीम प्रभावित क्षेत्रों में भेजी जा रही है। जल्द पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed