फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   leopard attacked a person dragged him 200 metre away

Almora News: युवक पर झपटा तेंदुआ, घसीटते हुए ले गया 200 मीटर दूर

Wed, 28 Feb 2024 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 28 Feb 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
leopard attacked a person dragged him 200 metre away
रामनगर के अस्पताल में तेंदुए के हमले में घायल युवक का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। 
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। सल्ट में शौच के लिए कार से उतरे एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ उसे घसीटते हुए 200 मीटर दूर तक ले गया। उसके संघर्ष के साथ ही कार सवार यात्रियों और वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों के शोर मचाने से तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया और उसकी जान बच सकी। उसे गंभीर चोट आई है, उसका हल्द्वानी में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन

गैरसैंण निवासी रमेश खत्री (43) अपने परिजनों के साथ एक कार से अपने घर लौट रहा था। मंगलवार सुबह छह बजे के करीब तल्ला सल्ट के दानापानी चरीधार के पास उसने कार रोकी और शौच के लिए बाहर उतरा। तभी घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए 200 मीटर दूर ले गया। दोनों के बीच कुछ मिनट तक संघर्ष चलता रहा। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों और परिजनों के शोर मचाने के बाद तेंदुए भाग गया जिससे उसकी जान बच गई। तेंदुए ने उसके गले और शरीर में पंजों से गहरे घाव बना डाले। परिजनों ने उसे रामनगर पहुंचाया। उसे हल्द्वानी रेफर किया गया। लोग दिन दहाड़े भी अकेले घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

दो साल में तीन महिलाओं की जान ले चुके हैं तेंदुए और बाघ
मौलेखाल। सल्ट क्षेत्र कार्बेट पार्क से सटा है। ऐसे में यहां बाघ की सक्रियता बनी रहती है। क्षेत्र में आए दिन तेंदुए भी नजर आ रहे हैं जो खतरे का सबब बने हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है बीते दो साल में क्षेत्र के मरचूला, झड़गांव और कूपी में तीन महिलाओं को तेंदुए ने मौत के घाट उतारा है। वहीं एक वर्ष पूर्व जमरिया गांव में महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। किस्मत से उसकी जान बच गई। यह घटना सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह पूर्व रतनकोट गांव पहुंचा तेंदुआ और दो शावक
मौलेखाल। दो माह पूर्व एक तेंदुआ और दो शावक रतनकोट गांव पहुंच गए। लगातार दो दिनों तक तीनों दिन-दहाड़े गांव के बीच विचरण करते रहे और लोगों को घरों के भीतर कैद रहने को मजबूर होना पड़ा। तीसरे दिन से उनके गांव में नहीं दिखने से लोगों ने राहत की सांस ली।


रेंजर,गंगा शरन ने बताया कि तल्ला सल्ट में तेंदुए ने एक यात्री पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल का हालचाल जानने टीम हल्द्वानी भेजी गई है। लोगों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में गश्त भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed