फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard activity increases in Ranidhara area, villagers panic in almora

Almora News: रानीधारा क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता बढ़ी, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 03 Feb 2026 12:36 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 03 Feb 2026 12:36 PM IST
सार

अल्मोड़ा के रानीधारा में तेंदुए की सक्रियता से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार शाम करीब 4:30 बजे क्षेत्र में एक तेंदुए ने एक बंदर पर अचानक हमला कर दिया।

विज्ञापन
Leopard activity increases in Ranidhara area, villagers panic in almora
रानीखेत में तेंदुए की सक्रियता जानने का गश्त करता वन कर्मी। - फोटो : स्रोत-वन विभाग

विस्तार

अल्मोड़ा नगर के रानीधारा क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता बढ़ने से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार शाम करीब 4:30 बजे क्षेत्र में एक तेंदुए ने एक बंदर पर अचानक हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ बंदर को लेकर झाड़ियों की ओर भाग गया।

विज्ञापन

क्षेत्र में दोबारा तेंदुए दिखाई देने से लोगों में एक बार फिर तेंदुए का खौफ बढ़ गया है। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम ने तेंदुए की सक्रियता पता करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में गश्त की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। स्थानीय लोगों ने कहा कि तेंदुए की मौजूदगी बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने वन विभाग से जल्द लोगों को तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed