{"_id":"5d2b6b8e8ebc3e6d08069588","slug":"launch-of-newly-constructed-anganwadi-centers-almora-news-hld3489140154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों का लोकार्पण
विज्ञापन
नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण करती ब्लाक प्रमुख।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। मासों और रूपानौली में नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख हिमानी नैनवाल ने जनता को समर्पित किया। करीब नौ लाख रुपये से निर्मित उक्त आंगनबाड़ी केंद्रों के बनने से क्षेत्र में आंगनबाड़ी भवन की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख हिमानी नैनवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के भवन बनने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। कहा कि इन दोनों गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रों के पास भवन नहीं था। वर्तमान में यह केंद्र प्राइमरी स्कूलों के भवनों में चल रहे थे। ब्लाक प्रमुख हिमानी नैनवाल ने कहा कि विकास की किरण पहले सुदूर और पिछड़े इलाकों में पहले पहुंचनी चाहिए।
बीडीओ मोहम्मद शाकिर ने ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ज्येष्ठ उप प्रमुख भोला दत्त छिमवाल, डॉ. प्रमोद नैनवाल, प्रधान रुपानौली, चंद्रशेखर जोशी, प्रधान मासौ भूपाल सिंह खाती , विजय लटवाल, रणजीत सिंह, दिनेश घुघत्याल, शंभू राम, पूरन सिंह, माया तिवारी, गोपाल सिंह आदि मौजूद थे।