{"_id":"601841858ebc3e333f770dee","slug":"large-corona-vaccination-campaign-will-run-from-february-3-to-5-almora-news-hld4132439134","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन से पांच फरवरी तक होगा वृह्द टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन से पांच फरवरी तक होगा वृह्द टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
अल्मोड़ा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते सीडीओ नवनीत पांडे।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। तीन से पांच फरवरी तक जिले के सभी ब्लॉकों में वृहद कोरोना टीकाकरण अभियान चलेगा। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे की अध्यक्षता में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक में टीकाकरण को लेकर चर्चा हुई। सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
सीडीओ ने कहा कि जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर प्रस्तावित अभियान के लिए समय पर सभी तैयारियां पूरी की जाएं। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को टीकाकरण के दौरान अपने निर्धारित स्थानों पर बने रहने के लिए कहा। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। तीन दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को पूरा प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित ने बताया कि अभियान में सभी 11 विकासखंडों के 2940 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए 26 बूथ बनाए गए हैं। बैठक में एसीएमओ डॉ. दीपांकर डेनियल, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव नयन तिवारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन तिवारी आदि थे।