फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   LandSlide in Ranikhet NH Almora

Almora News: अल्मोड़ा में बन रही पार्किंग से रानीखेत राजमार्ग आया खतरे की जद में पड़ी दरारें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
LandSlide in Ranikhet NH Almora
अल्मोड़ा-रानीखेत राजमार्ग पर पार्किंग निर्माण से भूस्खलन हो गया। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर के पास अल्मोड़ा-रानीखेत राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर बन रही पार्किंग खतरे का सबब बन गई है। इसके लिए हो रही खोदाई से एनएच पर दरारें पड़ गईं हैं। इससे आसपास बने भवन भी खतरे की जद में आ गए हैं जिससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर के पास अल्मोड़ा-रानीखेत एनएच पर पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण से राजमार्ग के साथ ही आसपास बने भवनों की सुरक्षा को अनदेखा किया गया जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। पार्किंग के लिए हो रही खोदाई से राजमार्ग के 100 मीटर से अधिक हिस्से में दरारें पड़ गईं हैं।
विज्ञापन

आसपास बने 10 से अधिक भवन भी खतरे की जद में आ गए हैं। इसके बावजूद एनएच को बचाने के प्रयास शुरू नहीं हो सके हैं। हालांकि इन दरारों को सीमेंट के कट्टों से ढककर इस लापरवाही पर पर्दा डालने की कोशिश हो रही है। जल्द सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो भूस्खलन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने लगाई सुरक्षा की गुहार
अल्मोड़ा। पार्किंग निर्माण के लिए हुई खोदाई से आसपास की जमीन धंसने लगी है जिससे कई भवन खतरे की जद में आ गए हैं। स्थानीय लोगों ने कार्यदायी संस्था जल निगम से सुरक्षा की गुहार लगाई है। लोगों का कहना है जल्द सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो यहां भी जोशीमठ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।

निश्चित तौर पर पार्किंग निर्माण से एनएच पर दरारें पड़ी हैं। सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। जल्द ही एनएच की सुरक्षा के लिए आरसीसी दीवार का निर्माण किया जाएगा। - प्रीतम सिंह, एएई, जल निगम, रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed