{"_id":"64aef25e7740f977830c7914","slug":"landslide-in-rampur-chokhutiya-almora-news-c-319-1-shld1008-12-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: भूधंसाव से सड़क टूटने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: भूधंसाव से सड़क टूटने का खतरा
Thu, 13 Jul 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पिछले तीन दिन से हो रुक रुक कर बारिश हो रही है। इससे आसपास के क्षेत्रों में सभी नदी, नाले उफान पर हैं। कई जगह भूस्खलन हो रहा है। इस कारण रामपुर में प्राथमिक स्कूल की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा गिर गया जबकि रमनागांव सड़क पर नगर पंचायत के पास लगातार हो रहे भूधंसाव से सड़क गिरने का खतरा है। इससे चिंतित सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रा दत्त पांडे और श्याम पांडे आदि ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन से समय रहते सड़क बचाने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि सुरक्षा दीवार जल्द नहीं बनाई गई तो भविष्य में सड़क के पास की बस्ती के लिए खतरा हो सकता है। सूचना मिलने पर एसओ अवनीश कुमार ने मौका मुआयना कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। तहसीलदार विवेक राजौरी को भी खतरे की सूचना दे दी गई है।
तेज बारिश में नाले उफनाने से सहमे लोग
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ और कौसानी में बुधवार दोपहर बाद तेज बारिश हुई। इससे स्थानीय नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। कई जल स्रोत रीचार्ज हो गए हैं। तहसील क्षेत्र में एक सप्ताह से रोज बारिश हो रही है। बारिश से ग्रामीण इलाके में कई जल स्रोत रीचार्ज हो गए हैं। गरुड़, गोमती और लाहुर नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। धान के रोपाई के खेत जलमग्न होने से कई खेतों की दीवारें टूट गईं हैं। तहसीलदार तितिक्षा जोशी ने बारिश के मद्देनजर लोगों से नदियों के आसपास न जाने के लिए कहा है। उन्होंने पटवारियों से क्षति की रिपोर्ट तत्काल तहसील मुख्यालय को देने के लिए कहा है। प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के अंदर आर्थिक सहायता दी जाएगी।
आपदा प्रभावित परिवार को बांटी राहत सामग्री
बागेश्वर। मटियोली गांव के दिनेश लाल पुत्र अनराम का मकान पिछले दिनों क्षतिग्रस्त हो गया था। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगाती के नेतृत्व में गांव पहुंची टीम ने प्रभावित परिवार को किचन सेट, कंबल, तिरपाल, हाइजीन किट भेंट की। इस दल में ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार, सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, डॉ. हरीश दफौटी, कन्हैया वर्मा आदि शामिल थे।