फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   land prize rise

सड़कों के किनारे जमीन हुई महंगी

Tue, 05 Jan 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 05 Jan 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
 जिले में जमीन के नए सर्किल रेट लागू हो गए हैं। एडीएम इला गिरि ने बताया कि रेटों में 25 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। नगरों के आसपास और मुख्य मार्गों से लगे स्थानों में सर्किल रेट अधिक बढ़े हैं।  उन्होंने बताया कि इस बार ग्रामीण इलाकों में भी सर्किल रेट वहां जमीन और  विकास की स्थिति के आधार पर तय किए गए हैं। ग्रामीण इलाकों में जहां जमीन की खरीद फरोख्त अधिक हो रही है वहां सर्किल रेट अधिक बढ़ाए गए हैं।  अल्मोड़ा नगर में माल रोड, लोअर माल रोड, करबला से धारानौला, अल्मोड़ा-रानीखेत रोड में स्यालीधार के आसपास तक 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही रानीखेत, द्वाराहाट, सोमेश्वर, शीतलाखेत, मजखाली, कसारदेवी, सल्ट का मोहान इलाके सहित अन्य विकसित इलाकों में जहां जमीन की खरीद फरोख्त अधिक हो रही है वहां भी सर्किल रेटों में करीब 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

 एडीएम ने बताया कि पूर्व में जहां ग्रामीण इलाकों में एक पट्टी क्षेत्र में आमतौर पर एक ही सर्किल रेट रहता था, लेकिन अब ग्रामीण इलाकों में भी सर्किल रेट के लिए सड़कों को आधार बनाया गया है। ग्रामीण इलाकों में भी पक्की सड़कों से लगे इलाकों में रेट 15 से 30 प्रतिशत तक बढ़ाए गए हैं, लेकिन जो इलाके विकसित नहीं हैं वहां कई जगहों पर सर्किल रेट पांच प्रतिशत तक ही बढ़ाए गए हैं। सर्किल रेटों में दूरस्थ गांवों में भी न्यूनतम पांच प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed