फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ladies Catching 380 Belly Desi liquor

महिलाओं ने पकड़वाई 380 पेटी देसी शराब

Wed, 12 Apr 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 12 Apr 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
Ladies Catching 380 Belly Desi liquor
महिलाओं द्वारा पकड़ाई गई शराब की पेटियां। - फोटो : अमर उजाला

 सेराघाट कस्बे में शराब के खिलाफ महिलाओं के तेवर आक्रामक हो गए हैं। महिलाओं की निशानदेही पर आबकारी और राजस्व कर्मियों के दल ने सेराघाट में एक मकान में छुपाकर रखी 370 पेटियां देसी शराब बरामद की है। महिलाओं ने मंगलवार रात को भी देसी शराब ले जा रहे एक व्यक्ति से 16 पेटी शराब बरामद की। इनमें से छह पेटी शराब मौके पर ही फोड़ दी। पकड़े गए आरोपी को  महिलाओं ने रात में ही राजस्व पुलिस के हवाले किया। महिलाओं ने शराब के खिलाफ बुधवार को  सेराघाट कस्बे में प्रदर्शन कर आधा घंटा सड़क पर जाम भी लगाया। महिलाओं का कहना है कि न तो क्षेत्र में मदिरा की दुकान खोलने दी जाएगी और न ही अवैध रूप से शराब बेचने दी जाएगी।   

विज्ञापन


क्षेत्र की महिलाओं को मंगलवार रात बोरों में भरकर देसी शराब ले जाने की भनक लगी। महिलाओं ने रात में ही बूढ़ाधार गांव के पास आनंद सिंह निवासी तरमोली (बागेश्वर) को घेर लिया और 16 पेटी देसी शराब बरामद की। इसमें से छह पेटी शराब मौके पर ही फोड़कर आरोपी को पकड़ लिया राजस्व पुलिस के हवाले कर दिया। शराब की दस पेटियां लेकर महिलाएं बुधवार को सेराघाट पहुंचीं और आधे घंटे सड़क पर जाम लगाया। राजस्व पुलिस के समझाने पर महिलाएं मानी।      
विज्ञापन

महिलाओं ने आरोप लगाया कि सेराघाट में एक मकान में देसी शराब छिपाकर रखी गई है।

सूचना मिलने पर आबकारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट, कानूनगो त्रिलोचन, राजस्व उप निरीक्षक जगदीश देवड़ी, कैलाश चंद्र भट्ट मौके पर पहुंचे और कमरे का ताला तुड़वाया। कमरे के भीतर करीब 370 पेटी देसी शराब बरामद की। आबकारी विभाग बरामद शराब को जब्त कर अल्मोड़ा ले आया है। आबकारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि यह शराब किस की है इसके बारे में जानकरी नहीं मिल सकी है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। इधर राजस्व पुलिस के अनुसार जिस मकान में शराब रखी गई थी वह कमल पांडे का बताया जा रहा है। छापेमारी के दौरान दल को मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed